11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
Homeएजुकेशनरिजल्टUP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के...

UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा आज

UP Board UPMSP Class 10 12 Result 2022 Updates: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा आज 18 जून, 2022 को की जाएगी।

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम (Result 2022) जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट संबंधी अपडेट जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी (UPMSP) की वेबसाइट upmsp.edu.in को लगातार विजिट कर रहे हैं।

UP Board Result 2022 UPMSP वेबसाइट: विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परिणाम की घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।

UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम

upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!