15.9 C
Dehradun
Tuesday, November 28, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखण्डः राजनाथ सिंह एवं श्रीमती मीनाक्षी लेखी केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

उत्तराखण्डः राजनाथ सिंह एवं श्रीमती मीनाक्षी लेखी केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

भाजपा संसदीय बोर्ड ने देश के चार राज्यों में अभी हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आने के बाद पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। पार्टी ने उत्तराखण्ड में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी को नियुक्त किया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड रघुवर दास, मणिपुर में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण एवं केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू, गोवा में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर एवं केन्द्रीय पशुपालन डेरी मंत्री एल मुरूगन को नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!