11.1 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड: दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 54 सड़कें बंद, जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे चट्टान गिरने...

उत्तराखंड: दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 54 सड़कें बंद, जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे चट्टान गिरने से बंद

उत्तराखंड में बारिश के बाद मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 54 सड़के बंद हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग भापकुंड के पास चट्टान गिरने से बंद है।

जबकि पिथौरागढ़ में घटियाबगड़-लिपुलेख-गुंजी राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 11 लमारी के पास बंद हैं। वहीं, उत्तरकाशी में पांच, टिहरी में छह, रुद्रप्रयाग में सात, पिथौरागढ़ में नौ, पौड़ी में 11, नैनीताल में एक, देहरादून में तीन, चमोली में 10, अल्मोड़ा व बागेश्ववर में एक-एक सड़क बंद है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!