11.3 C
Dehradun
Tuesday, April 16, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डराष्ट्रपति चुनाव: सीएम धामी समेत 67 विधायकों ने किया मतदान

राष्ट्रपति चुनाव: सीएम धामी समेत 67 विधायकों ने किया मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित 67 विधायकों ने मतदान किया। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत थे। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया गया। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया। 

सोमवार को मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने भी अपना वोट डाला। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे। 

 उत्तराखंड में रविवार को मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!