16.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डनैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: HC में कल होगी सुनवाई, SSP को...

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: HC में कल होगी सुनवाई, SSP को फटकार, पूछा- कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स?

नैनीताल में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भारी हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप के बाद शुक्रवार तड़के 22 वोटों की गिनती निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में की गई थी। वोट और गिनती के परिणाम लिफाफे में डबल लॉक में रख दिए गए। आज 18 अगस्त को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब आज सुनवाई ना होकर कल यानी 19 अगस्त को सुनवाई होगी।

पांचों लापता सदस्य कोर्ट में प्रस्तुत हुए, इससे पहले उन्होंने 164 में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देकर कहा कि वे अपनी मर्जी से घूमने गए थे। कपिल सिब्बल के जूनियर वकील कामत ने एक अलग याचिका दायर कर रिपोलिंग की मांग की। अभी उस पर सुनवाई नहीं हुई। हाईकोर्ट ने डीएम से काउंटिंग प्रक्रिया और कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट पर एफिडेविट मांगा है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने SSP को फटकार लगाते हुए पूछा कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स? शहर में क्या कर रहे थे हिस्ट्रीशीटर?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!