Homeहमारा उत्तराखण्डदेहरादूनकालसी के पास वाहन गहरी खाई में गिरा, एक महिला समेत तीन...

कालसी के पास वाहन गहरी खाई में गिरा, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत

विकासनगर में कालसी के पास एक वाहन खाई गिर गया। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग के पास हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया।

राजस्व पुलिस क्षेत्र तहसील कालसी के गांगरौ के पास वायाधार नामक स्थान पर यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन में सवार गांगरों निवासी लूसो देवी (65) की मौके पर मौत हो गई।

कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पांच लोगों को का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल रहा है। चालक रमेश ने बताया हादसा यूटिलिटी के पिछले टायर के निकलने से हुआ। एसडीएम प्रेमलाल ने तीन लोगों की मौत और पांच के घायल होने की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular