Home हमारा उत्तराखण्ड अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : प्रदेश में महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू, सीएम ने...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : प्रदेश में महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू, सीएम ने की यह घोषणा

0
144

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार से प्रदेश में महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग तथा गृह विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में बालिकाओं की आत्मरक्षा, गौरा शक्ति एप, महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।

महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है वहीं दूसरी ओर मां जगदम्बा को इस श्रृष्टि का मूल माना जाता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाओं को रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा और मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे व्यक्ति या समूह को विशेष अवसरों पर सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने समाज की कुरीति बाल विवाह की पूर्वसूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को दस हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किए जाने और इन कार्यों में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त नारीशक्ति को नमन करते हुए महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि किसी समाज या राज्य की रीढ़, उसकी सशक्त महिलाएं ही हैं। यदि किसी राज्य की नारी शक्ति प्रगति कर रही है तो उस राज्य का विकास सुनिश्चित है, उसे कोई रोक नहीं सकता

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!