23.4 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डइनोवा कार नाले के तेज बहाव में बही, 5 लोग थे सवार

इनोवा कार नाले के तेज बहाव में बही, 5 लोग थे सवार

देहरादून में शुक्रवार को बारिश के चलते शिमला बाइपास स्थित हसनपुर कल्याणपुर के मलूक चंद क्षेत्र में बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक इनोवा नाले के तेज बहाव में बह गई। कार को बहता देख वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद हसनपुर के प्रधान शराफत अली ने ग्रामीणों को बुलवाकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान उन्होंने कार से देहरादून निवासी पांच लोगों के सुरक्षित निकाला। इसके बाद कार को भी जेसीबी से बांधकर बाहर निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित दंत चिकित्सालय में चिकित्सक व अन्य पदों पर सेवारत हैं। वे दोपहर में घर लौट रहे थे इसी दौरान कार नाले में बह गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!