13.4 C
Dehradun
Monday, December 22, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डपूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के बाद इन्होंने भी छोड़ी कांग्रेस

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के बाद इन्होंने भी छोड़ी कांग्रेस

उत्तराखंड में कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले नेताओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। 

शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यकर्म में मौजूद रहे।

कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था।

आज पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा दे दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिस पार्टी ने सजवाण को 20 सालों तक शीर्ष नेतृत्व में रखा, दो बार विधायक बनाया। उसे छोड़कर जाना कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं को निराश करता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!