भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने जन संवाद कार्यक्रम को जारी रखते हुए पट्टी मखलोगी के तल्ली सौंदकोटी में भ्रमण कर चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा विकास से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्रांमीणों को मेरी गणना मेरे गाँव में कराने को प्रेरित किया ।
आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चम्बा की ग्राम पंचायत तल्ली सौंदकोटी का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी जिसमें प्रधान सौंदकोटी मंगल सिंह नेगी ने बादशाही थौल केमवाल गांव की जीर्ण सीर्ण का मुदा प्रमुखता से उठाया उन्होंने कहा इस मोटर मार्ग पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है साथ ही गांव में बंद हुए प्राइमरी स्कूल को खुलवाने का प्रस्ताव भी रखा ।
ग्रामवासियो ने आगामी विधान सभा चुनाव में एक मुस्त वोट देने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री धनाई ने ग्रामवासियों की मांगो को शासन प्रसान से हल करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने कहा बादशाही थौल केमवाल गांव मोटर मार्ग मेरे समय में स्वीकृत हुआ था जिस पर उसके बाद कोई काम नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा इस गाँव के बहुत सारे बेरोजगार बच्चों को मैने रोजगार दिया है साथ ही ग्रामवासियों से आग्रह किया गया कि गाँव के जो भी परिवार अन्यत्र निवास कर रहे हैं, वह आगामी होने वाली जनगणना में अपनी गणना अपने मूल गाँव में ही कराएं, ताकि हमारे गाँव की वास्तविक जनसंख्या और पहचान सुरक्षित रह सके।
उन्होंने कहा उत्तराखंड ग्रामीण विरासत का निर्माण करने वाली अनूठी परंपराओं, रीति-रिवाजों, स्मारकों और ऐतिहासिक कथाओं का व्यापक दस्तावेज तैयार करने के उद्देश्य से “मेरा गाँव मेरी धरोहर” पहल एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसे सुरक्षित और संरक्षित रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि हमारी गणना हम अपने गाँव में ही हो तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व प्रधान श्रीमती सुनीता देवी, पूर्व सैनिक होशियार सिंह नेगी, पूर्व सैनिक बीरेन्द्र सिंह नेगी, सुमन सिंह नेगी,(अध्यक्ष, बहुदेशीय सहकारी समिति) उत्तम सिंह नेगी, दिवान सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश सिंह नेगी, शिवराज नेगी, धर्मवीर सिंह नेगी, वार्ड सदस्य विनीता देवी, कृष्णा देवी, लवली देवी, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

