– पूर्व मंत्री ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैंथोली और करास में भ्रमण कर किया जन-संवाद
नई टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैंथोली और ग्राम पंचायत करास में भ्रमण कर जनता से जन-संवाद किया।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकार के माध्यम से उनका जल्द निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। जिसमें ग्रामीणों ने जंगली जानवर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
शनिवार को पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जाखणीधार प्रखंड के ग्राम कैंथोली और ग्राम करास में बैठक कर ग्रामीणों से जन-संवाद किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के विकास के लिए जनता को सजग होना आवश्यक है। इसलिए जनता को जन प्रतिनिधियों से काम का हिसाब पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोशियार पंपिंग योजना को उन्होंने अपने कार्यकाल में शुरू कराया था। जिसका बड़ी आबादी क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में जहां तक पानी पहुंचाया था, वर्तमान में उससे एक इंच आगे भी पेयजल योजना नहीं बढ़ पाई है।
इस क्षेत्र में जितनी सड़कें उन्होंने स्वीकृत कराईं थी, लेकिन उनके कार्यकाल के बाद बीते पांच वर्षों में एक भी नई सड़क स्वीकृत नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनका एक मात्र मूलमंत्र और उद्देश्य है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान कैंथोली नंदकिशोर डबराल, ग्राम प्रधान करास वीरेंद्र सिंह पंवार, भाजपा मंडल महामंत्री जाखणीधार राजेंद्र प्रसाद थपलियाल, दिनेश डबराल, भगवती प्रसाद नौटियाल, रमेश चंद्र कोठारी, प्रधान रविंद्र सेमवाल, अनिल उपाध्याय, पूर्व प्रधान भगवान सिंह पंवार, सत्यनारायण उपाध्याय, चन्द्रपाल सिंह परमार, प्रभुदयाल पालीवाल, झांसा देवी,राजी देवी,पूनम देवी,प्रतिमा देवी,मीना देवी,सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।


