11.3 C
Dehradun
Thursday, April 25, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीउत्तराखंड जनएकता पार्टी की महिला मोर्चा की चंबा ब्लाक और शहर कार्यकारिणी...

उत्तराखंड जनएकता पार्टी की महिला मोर्चा की चंबा ब्लाक और शहर कार्यकारिणी का गठन

नई टिहरी। उत्तराखंड जनएकता पार्टी की महिला मोर्चा की चंबा ब्लाक अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष रागनी भट्ट की संस्तुति पर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करते हुए बीना नेगी, सुनीता चमोली, किरन उनियाल, रजनी गुसाईं को ब्लाक महासचिव और ममता लेखवार, सरला रावत को नगर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि आज महिलाएं उजपा से जुड़ रही हैं जिससे आने वाले समय में पार्टी को फायदा मिलेगा।

बुधवार को नई टिहरी में उजपा की चंबा ब्लाक अध्यक्ष अनीता भंडारी और शहर अध्यक्ष अनीता थपलियाल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें राजेश्वरी रावत, शकुंतला पुंडीर, ममता नौटियाल और सुषमा रावत को उपाध्यक्ष, बीना नेगी, सुनीता चमोली, किरन उनियाल और रजनी गुसाईं को महासचिव, ममता पुंडीर, सीमा रावत, सरिता रावत, प्रीति जड़धारी, राजमती को सचिव, रोशनी गुसाईं, बीना देवी, सुनीता मखलोगा, बीना चमोली को संयुक्त सचिव बनाया। सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। ब्लाक कार्यकारिणी में माया रावत, बीना देवी, सीमा भंडारी, सावित्री, लीला देवी, बीना रावत, मीरा रावत, मधु रमोला, मकानी नेगी और गीता डबराल को ब्लाक कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।

जबकि शहर कार्यकारिणी में ममता रावत, विजय लक्ष्मी, बीना सुयाल, संगीता रमोला को उपाध्यक्ष, ममता लेखवार व सरला रावत महासचिव, लक्ष्मी राणा, पार्वती रावत, सीमा रावत, मीना राणा को सचिव, अनीता रावत संयुक्त सचिव, अमिता डोभाल कोषाध्यक्ष, बिमला रमोला, राजमती बिष्ट, रिंकी उनियाल, बसंती पुंडीर, लीला भंडारी, अनीता रावत और अनीता भट्ट को नगर कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, निर्मला बिष्ट, मीनाक्षी कोठारी, गोविंद बिष्ट, सुशील बिष्ट, बलवीर नेगी, यशपाल पंवार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!