Homeहमारा उत्तराखण्डपौड़ीकांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं कुमारी शैलजा, भाजपा सरकार पर जड़े...

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं कुमारी शैलजा, भाजपा सरकार पर जड़े कई आरोप

कोटद्वार में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंचीं और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम नहीं, जुमलेबाजी में यकीन रखती है। हरियाणा और उत्तराखंड सरकार में इन दिनों अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पेपर लीक, बेरोजगारी को लेकर कंपटीशन चल रहा है।

उन्होंने कांग्रेसियों से आह्वान किया कि अब संघर्ष का नहीं, कांग्रेस सरकार लाने का समय है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हमारी भाजपा के साथ विचार और विचारधारा की लड़ाई है। ये बात दो टर्म में जनता को समझ आ चुकी है। भाजपा को इस बार जनता करारा जवाब देगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular