11.3 C
Dehradun
Friday, April 19, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तराखंड: गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल होंगे आप के प्रत्याशीः मनीष...

उत्तराखंड: गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल होंगे आप के प्रत्याशीः मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बुधवार से उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को उत्तरकाशी में यह घोषणा मनीष सिसोदिया ने की है। वह यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

प्रेसवार्ता में श्री सिसोदिया कहा कि आम आदमी पार्टी आज उत्तराखंड में बड़ा विकल्प है। गंगोत्री के लोगों के लिए आज बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि कर्नल कोठियाल जैसा विकल्प आम आदमी पार्टी ने उत्तरकाशी की जनता को दिया है।

उत्तराखंड की जनता खुद को 20 सालों से ठगा महसूस कर रही है। यहां के लोगों के बारे में किसी भी राजनैतिक दल ने आज तक नहीं सोचा है। पहाड़ों में स्थिति बहुत खराब है। प्रसूता को एंबुलेंस और अस्पताल न मिलने से परेशानी हो रही है।

प्रेस वार्ता के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बुधवार को उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह मनीष सिसोदिया का पहाड़ी क्षेत्र में पहला चुनावी कार्यक्रम है। वह कर्मचारियों व शिक्षकों को लुभाने के लिए उनकी लंबित मांगों को लेकर पार्टी का पक्ष रख सकते हैं।

रोजगार व बिजली को लेकर पार्टी पूर्व में ही अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है। बताया जा रहा है कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उत्तरकाशी में खास कार्ययोजना की घोषणा हो सकती है। पार्टी ने जनसभा में पांच हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!