25.3 C
Dehradun
Sunday, July 6, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डसीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को क्या...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को क्या मिला

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभाग रखे हैं। जिनमें गृह, नागरिक उड्डयन, कारागार, नागरिक सुरक्षा, आबकारी, आयुष, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, औद्योगिक विकास एवं खनन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, होमगार्ड, राजस्व और राज्य प्रशासन शामिल हैं।

सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी और पर्यटन समेत आठ विभाग, सुबोध उनियाल को वन, भाषा तकनीकी शिक्षा समेत चार विभाग, गणेश जोशी को कृषि एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

सतपाल महाराज- लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन और सिंचाई एवं लघु सिंचाई।
प्रेमचंद अग्रवाल– वित्त, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनगर्ठन और जनगणना।
गणेश जोशी- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्ययोग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास।
धन सिंह रावत– विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
सुबोध उनियाल– वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा।

रेखा आर्या- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, मामले, खेल और युवा कल्याण।
चंदन रामदास- समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग
सौरभ बहुगुणा- पशु पालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल और कौशन विकास एवं सेवायोजना

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!