18.1 C
Dehradun
Thursday, March 13, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डसीएम ने राष्ट्रपिता बापू  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

सीएम ने राष्ट्रपिता बापू  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन  राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!