17.5 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डसीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यसेवक सदन में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में 6 जनपदों की 484 मातृशक्ति के बैंक खातों में ₹3.45 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में ट्रांसफर की।

इस योजना के अंतर्गत ₹2 लाख तक की स्वीकृति का प्रावधान है, जिसमें 75% राशि राज्य सरकार द्वारा तथा 25% लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन की जाएगी। इसी माह के अंत तक अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में अन्य 7 जनपदों की 540 महिलाओं को भी लगभग ₹4 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

एकल एवं निराश्रित महिलाओं को रोजगार से जोड़कर एक वर्ष के भीतर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कैलेंडर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य  भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!