11.3 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024
Homeखेल44 मेडल के साथ खेलो मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड के एथलीटों का...

44 मेडल के साथ खेलो मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड के एथलीटों का दबदबा


दूसरी खेलो मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स दिनांक में किया गया। जिसका उद्घाटन खेल मन्त्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य और माननीय प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेन्ट को सफल बनाने में इस तरह के खेल आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसमें राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 23 राज्यों के लगभग 1500 एथलीटों ने भाग लिया। उत्तराखंड के विभिन्न आयु वर्गों के 32 महिला एवं पुरुष एथलीटों ने इसमें भाग लिया और एथलेटिक्स में 42 पदक जीत कर अपना दबदबा बनाये रखा। पदक विजेताओं में
सतीश चन्द चौहान 65+ आयु वर्ग में 400मी, 1500मी और 300मी बाधा दौड़ मे स्वर्ण पदक, वैद भीम सिंह 60+ आयु वर्ग 100 मी, लम्बी कूद में स्वर्ण और 200मी दौड़ में रजत पदक, राजकुमार 50+ आयु वर्ग में 5000 मी व 1500मी दौड़ में स्वर्ण पदक, दर्शन सिंह 90+ आयु वर्ग में गोला फेंक व चक्का फेंक में स्वर्ण पदक, भरत सिंह नेगी 65+ आयु वर्ग के 5000मी दौड़ एवं पैदल चाल में स्वर्ण व 1500मी दौड़ में कांस्य पदक, प्रमोद जोशिया 50+ आयु वर्ग की लम्बी कूद व 200मी दौड में स्वर्ण पदक व 100मी दौड में रजत पदक, जे एन पंत 60+ आयु वर्ग की 800मी दौड में स्वर्ण व 10000मी दौड़ में रजत पदक, पी पी पुरोहित 50+ आयु वर्ग 100मी बाधा दौड़ स्वर्ण, गोला फेंक में रजत व लम्बी कूद में कांस्य पदक, सी के मुखिया 55+ आयु वर्ग की 5000मी पैदल चाल में स्वर्ण पदक, भूपेन्द्र सिंह चक्का फेंक में स्वर्ण, नामित शर्मा 50+ आयु वर्ग की लम्बी कूद में रजत, मोहन सिंह मेहरा 50+ आयु वर्ग 400 मी दौड़ में रजत पदक, प्रमोद कुमार 50+आयु वर्ग 100 मी दौड़ में रजत पदक, सचिन्दर वालदिया 40+ आयु वर्ग की 400मी बाधा दौड़ में रजत पदक, हीरा सिंह नेगी 65+ आयु वर्ग लम्बी कूद में कांस्य पदक, धनी राम यादव 65+ आयु 5000मी दौड़ व पैदल चाल में कांस्य, महावीर सिंह रावत 60+ आयु वर्ग की गोला फेंक में कांस्य पदक, नवनीत सिंह सन्धू 40+ आयु वर्ग की लम्बी कूद में कांस पदक, मोहन सिंह मेहरा 50+ आयु वर्ग की 1500मी दौड़ में रजत पदक, महिला वर्ग में श्रीमति यशोदा कांडपाल 45+ आयु वर्ग की 400मी व 100मी बाधा दौड़ स्वर्ण और त्री पग कूद में कांस्य पदक, कान्ति रावत 50+ आयु वर्ग की दौड़ व पैदल चाल में स्वर्ण पदक, सरस्वती 60+ आयु वर्ग में 100मी व 200मी दौड़ में स्वर्ण पदक, नीरिमा बिष्ट 40+ आयु वर्ग की लम्बी कूद व चक्का फेंक में कांस्य पदक, अनिता नेगी 50+ आयु वर्ग की 5000मी पैदल चाल में कांस्य पदक जीते। इसके अतिरिक्त 4×100मी रीले दौड़ में 45+ आयु वर्ग की पुरुष एवं महिला टीम ने रजत जीते।


उत्तराखंड का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए सभी प्रतिभागी मास्टर एथलीट्स बधाई के पात्र हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!