Homeहमारा उत्तराखण्डबागेश्वरपैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, जिपं सदस्य समेत दो पायलट हुए घायल, हायर...

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, जिपं सदस्य समेत दो पायलट हुए घायल, हायर सेंटर रेफर

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन लैंडिंग के समय जिले के पूर्व जिपं उपाध्यक्ष और टिहरी के एक पायलट हादसे का शिकार हो गए। टिहरी के पायलट का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूर्व जिपं अध्यक्ष बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर चले गए हैं।

कपकोट के जालेख से पायलट उड़ान भर रहे हैं और केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर था। इसी दौरान एक के बाद एक दो हादसे हुए। टिहरी,गढ़वाल के परकोटा से आए पायलट रणजीत सिंह चौहान (30) पुत्र जोध सिंह लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित हो गए।

मैदान से महज 30 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही वह लड़खड़ा गए और तेजी से मैदान की ओर आने लगे। सामान्य लैंडिंग की बजाय वह लड़खड़ाते हुए धड़ाम से नीचे बने हेलीपैड पर गिर गए। तत्काल उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। इस हादसे के कुछ ही मिनट बाद पूर्व जिपं उपाध्यक्ष और वर्तमान में सात से जिपं सदस्य नवीन परिहार भी लैंडिंग के दौरान चोटिल हो गए।

सफल लैंडिंग के बाद अचानक उनका पैर मुड़ गया। पूर्व सभासद तनुज तिरुवा समेत वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि टिहरी के पायलट की कमर में चोट लगी है। उन्हें कंपलीट बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है। फिलहाल उन्हें भर्ती किया गया है, जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दो पायलट चोटिल हुए हैं। हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं है। प्रतियोगिता को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए  सभी इंतजाम किए गए हैं। विधायक सुरेश गढि़या ने भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular