Homeहमारा उत्तराखण्डहरिद्वारहरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास...

हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट

हरिद्वार में एक अधिकारी पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी में एसपी के तौर पर तैनात सीपी नौटियाल को उनके चालक ने गोली मार दी। गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे एसपी और उनके चालक के बीच चल रही नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। चालक किसी बात को लेकर एसपी से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने उन पर गोली चला दी। गोली माथे के पास से गुजरने के कारण एसपी को गंभीर चोट आई और उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular