जनपद पौड़ी में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब आठ साल तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।
पूर्व विधायक बेनाम ने कहा कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर फैसला लेंगे।



