Homeहमारा उत्तराखण्डनैनीतालयहां कल नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

यहां कल नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

नैनीताल नगर के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन पर जिलाधिकारी नैनीताल ने नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। महोत्सव का समापन 23 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के समापन अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular