Homeहमारा उत्तराखण्डराहुल गांधी के पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपये की ठगी,...

राहुल गांधी के पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपये की ठगी, राजनीतिक लाभ दिलाने का दिया आश्वासन

राजपुर क्षेत्र में एक महिला से राहुल गांधी के कथित पीए के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना राजपुर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, पिनाकल रेजीडेंसी निवासी भावना पांडेय ने आरोप लगाया है कि कुछ व्यक्तियों ने खुद को राहुल गांधी का करीबी बताते हुए उनसे संपर्क किया। आरोपियों में एक व्यक्ति ने खुद को पीए कनिष्क बताया और विश्वास दिलाने के लिए कथित तौर पर कई राजनीतिक नामों से स्पीकर फोन पर बातचीत भी कराई।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें यह कहकर भरोसे में लिया कि देहरादून के एक पांच सितारा होटल में कई विधायक ठहरे हुए हैं और उनके खर्च के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता है। इसके बदले राजनीतिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रैल 2026 को अलग-अलग माध्यमों से करीब 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। इसमें बैंक खातों से निकासी और नकद भुगतान दोनों शामिल हैं। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क करना बंद कर दिया।

महिला ने यह भी दावा किया है कि आरोपियों ने खुद को विभिन्न राज्यों के नेताओं और विधायकों से जुड़ा बताया। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular