14.3 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीटिहरी जिले के पांच स्थानों पर खुलेंगे जिला सहकारी बैंक: रावत

टिहरी जिले के पांच स्थानों पर खुलेंगे जिला सहकारी बैंक: रावत

नई टिहरी। टिहरी के बादशाहीथौल में आयोजित सहकारिता मेला के दूसरे दिन के समापन सत्र में पहुंचने सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के बाद को-ऑपरेटिव में परिवारवाद और भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। उन्होंने समूह के सदस्यों से अपील की कि कोई भी उत्पाद हो उसको सहकारिता बाजार उपलब्ध कराएगा।

कहा कि बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग के भी अब अपने डीसीबी बैंक होंगे। अब तक यह जिले निकटवर्ती जिलों के डीबीसी से सम्बद्ध थे। कहा कि जिला सहकारी बैंकों की ऋण सीमा बढ़ाई जाएंगी। स्पष्ट किया किसानों को आत्मनिर्भर बनकर ही सहकारिता को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई कि वे बेहतर कार्य कर रहे हैं।

रावत ने कहा कि कक्षा 8 के बाद 1400 इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स इस साल शुरू करेंगे। पीएम मोदी और सीएम धामी के विजन के अनुसार स्किल डेवलपमेंट और च्वाइस बेस शिक्षा देंगे। कक्षा 10वीं के बाद 142 बच्चों का कैंपस सिलेक्शन हुआ।

उन्होंने कैंपटी के साथ ही नागेश्वर सौड़, सेमंडीधार, पावकी देवी, धनोल्टी में पांच नए बैंक खोले जाएंगे। लेकिन शर्त यह रहेगी प्रत्येक क्षेत्र में 2-2 हजार नए खाताधारकों के नाम जनप्रतिनिधि को देने होंगे। वे स्वयं 6 माह के भीतर इन बैंकों को शुरू करेंगे।

मंत्री बनने के बाद 156 नए बैंक उन्होंने खोले हैं। प्रत्येक गांव में सहकारी/डेयरी सोसायटी खोलें। प्रत्येक सोसायटी में एक- एक माइक्रो एटीएम दिया जाएगा। जिससे लोगों को गांव में ही लोग पैसे निकाल सकेंगे। 287 नए डॉक्टरों का चयन हो गया है, एक माह के भीतर 30 डॉक्टर टिहरी जिले को मिलेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, सीडीओ/बैंक प्रशासक वरूणा अग्रवाल, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला, डॉ प्रमोद उनियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!