25 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डएसटीएफ ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दिनांक 17.12.2025 की रात्रि को थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से अभियुक्त 1. शंकर गिरी पुत्र कन्हैया गिरी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा हाल पता लक्ष्मण झूला रोड राधेश्याम जाट निकट काली मंदिर 2. मनीष पुत्र किशोरी लाल उम्र 25 वर्ष पता ग्राम किरारा पोस्ट ऑफिस चाका लावा जनपद टिहरी गढ़वाल 11 ग्राम अवैध MDMA (MD)के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह MDMA (MD) अंजू राजपूत निवासी दिल्ली लेकर आई थी जिसे हम लोग पर्यटकों को ऊंचे दामों पर बेचते थे जिससे हमें बहुत अधिक मुनाफा होता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-
1. शंकर गिरी पुत्र कन्हैया गिरी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा हाल पता लक्ष्मण झूला रोड राधेश्याम जाट निकट काली मंदिर
2. मनीष पुत्र किशोरी लाल उम्र 25 वर्ष पता ग्राम किरारा पोस्ट ऑफिस चाका लावा जनपद टिहरी गढ़वाल

बरामदगी का विवरण-
1– 11 ग्राम अवैध MDMA व्यवसायिक मात्रा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

एएनटीएफ/एसटीएफ टीम
1.निरीक्षक भवानी शंकर पंत
2.Si दीपक मैठाणी
3.Asi योगेन्द्र सिंह
4. Hc मनमोहन
5. Ct रामचंद्र
6. ct दीपक नेगी
7. Ct प्रशांत

थाना पुलिस
1. Asi मनोज रमोला

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!