23.4 C
Dehradun
Sunday, August 17, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तरकाशीUttarakashi Cloudburst: लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakashi Cloudburst: लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शनिवार देर रात सिलाई बैंड के समीप बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। वहीं, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टैंटों में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूढ़ने के लिए आज सोमवार सुबह से सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चला रहा है।

स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यहां पर मशीने नहीं पहुंच पाई हैं। सिलाई बैंड भूस्खलन हादसे की अपडेट एवं जिले में अवरूद्ध सड़क मार्गों के बारे में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मीडिया से जानकारी साझा की।

वहीं चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री की यात्रा रोकी गई है। जबकि गंगोत्री सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी में कुछ श्रद्धालु फंसे हैं।

यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी न खुलने के  कारण यमुनोत्री धाम की ओर जगह-जगह फंसे सैकड़ों श्रद्धालु परेशान हो गए। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, कल रेड अलर्ट के मद्देनजर चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। आज सुबह स्थिति का एक बार फिर रिव्यू किया गया और यह निर्णय लिया गया कि यात्रा से प्रतिबंध को हटाया जाए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!