30.7 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026
Homeचारधाम यात्राChardham yatra: चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट

Chardham yatra: चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट

बीते रविवार को मौसम के रेड अलर्ट के मद्देनजर चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। आज चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री की यात्रा रोकी गई है। जबकि गंगोत्री सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, कल रेड अलर्ट के मद्देनजर चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। आज सुबह स्थिति का एक बार फिर रिव्यू किया गया और यह निर्णय लिया गया कि यात्रा से प्रतिबंध को हटाया जाए।

यात्रा रूट पर आने वाले डीएम, एसएसपी और स्थानीय प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि यदि स्थानीय मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आवश्यकता महसूस होती है तो वे अपने-अपने जनपदों में होल्डिंग पॉइंट्स पर वाहनों को रोक सकते हैं।

सभी परिस्थितियों पर विचार करके यह निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री में अभी बचाव और सड़क पुनर्स्थापन का काम चल रहा है, उसे पूरा किया जाएगा।

पंजीकरण को भी बहाल कर लिया गया है और साथ ही यात्रा पर प्रतिबंध को भी हटा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!