25.8 C
Dehradun
Friday, September 12, 2025
Homeदेशकेंद्र सरकार ने की सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों के लिए विशेष घोषणा
spot_img

केंद्र सरकार ने की सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों के लिए विशेष घोषणा

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए हर कोई उत्साहित है। इस खास दिन के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक विशेष घोषणा की है।

22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी कर्मियों की भावनाओं को देखते हुए दोपहर ढाई बजे तक सभी केंद्रीय दफ्तरों में अवकाश का एलान किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

इस आदेश में कहा गया कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि हर कोई प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख सकें।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कर्मकांड आज दोपहर शुभ मुहूर्त में प्रारंभ हो गया। इससे पहले रामलला की अचल मूर्ति को बुधवार देर रात गर्भगृह में पहुंचा दिया गया है। आज शाम तक उन्हें विधि विधान पूर्वक अपने आसन पर विराजमान कर दिया जाएगा।

इसके पहले बुधवार को रामलला की चांदी की प्रतिमा को राममंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया। पहले रामलला की अचल मूर्ति को जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराने की योजना थी लेकिन सुरक्षा कारणों और मूर्ति का वजन अधिक होने के कारण परिसर भ्रमण की रस्म रामलला की छोटी रजत प्रतिमा से पूरी कराई गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!