11.3 C
Dehradun
Saturday, April 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के 19 जिलों में की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति,...

उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के 19 जिलों में की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, इनको मिली कमान

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के 19 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी। देहरादून महानगर में पूर्व भाजपा नेता स्व. उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल और देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नए संगठनात्मक जिलों और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

काफी समय से संगठन में इन पदों पर नामों के चयन का इंतजार था। भारतीय जनता पार्टी में इसे भविष्य के निकाय चुनाव और फिर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के नजरिए से देखा जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगस्त में पांच नए संगठनात्मक जिलों को बनाने की घोषणा की थी। इसमें रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल है। रविवार को जो सूची जारी की गई, उसमें इन जिलों में पहली बार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। अब इनकी जिला कार्यकारिणी तय होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!