18.1 C
Dehradun
Thursday, March 13, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डद कश्मीर फाइल्स फिल्म: उत्तराखंड में टैक्स फ्री किये जाने के लिए...

द कश्मीर फाइल्स फिल्म: उत्तराखंड में टैक्स फ्री किये जाने के लिए आदेश जारी

कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री किये जाने के लिए शासन ने आज आदेश जारी कर दिया है। सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे।

11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया है। कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा शासित राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया था। साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ फिल्म देखी। इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट में लिखा कि भावनात्मक विषय पर बनी द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए मैं अत्यंत उत्सुक हूं। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!