11.3 C
Dehradun
Tuesday, May 7, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डचुनाव 2022ः भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के विधायक

चुनाव 2022ः भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के विधायक

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव चुनाव से पहले धीरे-धीरे अपना कुनबा बढ़ाने की दिशा में बढ़ रही है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस को एक झटका दिया है। रविवार को आज दिल्ली में पार्टी के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

प्रदेश की उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी व उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

हालांकि पार्टी में शामिल उन्हें कल होना था लेकिन राजकुमार द्वारा देहरादून की एक विधानसभा सीट से टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी मंे मंथन जारी था। आज तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!