11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में इस बार 65.37 फीसदी मतदान

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में इस बार 65.37 फीसदी मतदान

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार 81 लाख 72 हजार 173 में से 53 लाख 42 हजार 462 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 65.37 प्रतिशत है, जबकि 2017 में प्रदेश में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्वाधिक मतदान के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर है जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे और उत्तरकाशी जिला तीसरे स्थान पर है।

14 फरवरी को मतदान होने के बाद 15 फरवरी की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां वापस लौट आई। निर्वाचन कार्यालय ने सभी पार्टियों से मिले आंकड़ों के आधार पर जिलावार मतदान प्रतिशत की अंतिम सूची जारी की है। इसके मुताबिक, प्रदेश में अल्मोड़ा जिले में इस बार सबसे कम 53.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले यह मतदान प्रतिशत ज्यादा ही है।

उत्तराखंड में जिलावार मतदान प्रतिशत

जिला 2017 2022
उत्तरकाशी 68.29 68.48
चमोली 60.02 62.38
रुद्रप्रयाग 61.46 63.16
टिहरी गढ़वाल 55.40 56.34
देहरादून 63.45 63.69
हरिद्वार 75.69 74.77
पौड़ी गढ़वाल 54.95 54.87
पिथौरागढ़ 60.58 60.88
बागेश्वर 61.23 63.00
अल्मोड़ा 52.81 53.71
चंपावत 61.66 62.66
नैनीताल 66.77 66.35
ऊधमसिंह नगर 75.79 72.27
कुल 65.56 65.37

उत्तराखंड: अब तक मतदान प्रतिशत

  • 2002-54.34 प्रतिशत
  • 2007-59.45 प्रतिशत
  • 2012-66.17 प्रतिशत
  • 2017-65.56 प्रतिशत
  • 2022-65.37 प्रतिशत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!