उत्तराखंड में घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का 77 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से घनसाली क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बलवीर सिंह नेगी एक अनुभवी और बहुचर्चित राजनीतिक व्यक्तित्व रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के दौर में की। वर्ष 1988 में वे जनता दल के टिकट पर पहली बार विधायक बने और लगभग 11 माह तक विधानसभा सदस्य रहे। इसके बाद उत्तराखंड राज्यगठन के बाद भी वे सक्रिय राजनीति में बने रहे।
वर्ष 2002 में उन्होंने (एनसीपी) से चुनाव जीतकर घनसाली से विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2007 में वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। विभिन्न दलों से विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए निरंतर आवाज उठाई।
उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। बलवीर सिंह नेगी का निधन उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
बलबीर सिंह नेगी वर्ष 1983 से वर्ष 1987 तक भिलंगना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रहे पुनः वर्ष 1988 से वर्ष 1989 तक भी भिलंगना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रहे।श्री नेगी जी वर्ष 1996 से वर्ष 2002 तक जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के सदस्य जिला पंचायत रहे! श्री बलबीर सिंह नेगी जी वर्ष 1989 में टिहरी विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे वर्ष 2002 से वर्ष 2007 एवम् वर्ष 2007 से वर्ष 2012 तक घनसाली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक रह चुके थे।
कांग्रेस के वरिष्ट नेता पूर्व विधायक श्री बलबीर सिंह नेगी जी के निधन से मुझे अत्यधिक गहरा आघात लगा है हमने एक धीर गंभीर व्यक्तित्व को खो दिया !ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे!विनम्र श्रद्धांजलि ,,,,गणेश गोदियाल अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी
श्री बलबीर सिंह नेगी के निधन का समाचार गहरी पीड़ा दे गया! हमने एक सौम्य स्वभाव के लोकतंत्र के सजग प्रहरी को खो दिया! मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड


