11.3 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव : लखेड़ा अध्यक्ष, महासचिव पद पर जोशी...

उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव : लखेड़ा अध्यक्ष, महासचिव पद पर जोशी की वापसी

उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी जीत का चौका लगाने से चूक गए। लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे जोशी को सुनील लखेड़ा ने 40 मतों से मात दी। इसे सचिवालय संघ के चुनाव का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। वहीं, महासचिव पद पर राकेश जोशी की फिर वापसी हुई है।

सोमवार को सुबह दस बजे से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव शुरू हुआ। कुल 1056 में से 994 कर्मचारियों ने निर्धारित चार बजे तक वोट डाला। शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली मतगणना में 479 वोटों के साथ सुनील लखेड़ा सचिवालय संघ के नए अध्यक्ष चुने गए। वहीं, 350 वोटों के साथ राकेश जोशी महासचिव चुने गए। इससे पहले भी राकेश महासचिव रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

 

——————––-–—————–

उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव आज सोमवार को होगा। इसमें एक हजार से ज्यादा मतदाता कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सचिवालय संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें संप्रेक्षक प्रत्याशी अरविंद कुमार व लालमणि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी भूपेंद्र नारायण जोशी, रमेश सिंह बर्त्वाल, संयुक्त सचिव प्रत्याशी चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसीला, रणजीत सिंह, शुभम, महासचिव प्रत्याशी कमल कुमार, राकेश चंद्र जोशी, विमल जोशी और अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक जोशी, प्रदीप पपनै व सुनील कुमार लखेड़ा शामिल हैं।

निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतदाता कर्मचारियों को पहचान के रूप में सचिवालय प्रशासन या राज्य संपत्ति विभाग की ओर से जारी किया गया विभागीय या शासकीय पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

इसके बिना वोट नहीं डाल पाएंगे। मतदान कक्ष में मोबाइल बंद रखना होगा। मोबाइल ऑन पाए जाने और किसी भी मत चिन्ह्ति करने का फोटोग्राफ लेने संबंधी तथ्य संज्ञान में आने पर मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा। मीडिया सेंटर की 150 मीटर परिधि में किसी भी प्रत्याशी का काउंटर नहीं लग सकेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!