26.2 C
Dehradun
Sunday, October 26, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand: सीएम धामी दिल्ली में, शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार...

Uttarakhand: सीएम धामी दिल्ली में, शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन से नई दिल्ली में हैं। हर्षिल में पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद वह देहरादून लौटे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली में वह मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए।

दो दिन सीएम दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। उनके इस दौरे को कैबिनेट में संभावित विस्तार की संभावना से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से सीएम धामी जब भी दिल्ली पहुंचते हैं तो कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो जाती हैं।

अभी कुछ दिन पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा था कि गेंद केंद्र के पाले में है।

इस बीच खबर यह भी आ रही थी कि कैबिनेट में बदलाव के साथ खाली कुर्सियों को भी भरने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो होली से पहले या फिर होली बाद इसका खुलासा हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!