Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand: भाजपा की नई कार्यकारिणी इसी सप्ताह, संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष,...

Uttarakhand: भाजपा की नई कार्यकारिणी इसी सप्ताह, संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री

उत्तराखंड प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं। उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 31 पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा आने वाले तीन से चार दिनों में होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम में किस तरह की होगी, इस पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। बस अब इसकी घोषणा की जानी है। प्रदेश की नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और आगे बढ़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के ढांचे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा 31 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष व एक कार्यालय सचिव होगा।

इसके अलावा सात अलग-अलग मोर्चों युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष भी घोषित किए जाएंगे। ये भी माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी महिला को भी मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular