Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand: त्रिवेणी घाट लाउडस्पीकर से अलर्ट, देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, गंगा...

Uttarakhand: त्रिवेणी घाट लाउडस्पीकर से अलर्ट, देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, गंगा चेतावनी के निशान तक पहुंची

राज्य में हो रही लगातार बारिश से देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर आ गई। गंगा का जल स्तर भी यहां चेतावनी के निशान तक पहुंच गया। वहीं अलकनंदा टोडेश्वर टापू पार गई। शनिवार को यहां अलकनंदा का जल स्तर तेजी से बढ़ गया।

केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार अलकनंदा बीती रात 460 मीटर पर बह रही थी। शनिवार  सुबह में इसका जल स्तर चेतावनी के निशान 463 मीटर तक पहुँच गया। इसके चलते गंगा भी यहां चेतावनी के निशान पर बह रही है। तेजी से बढे़ जल स्तर से यहां मुख्य संगम घाट, रामकुंड,फुलाडी  घाट पूरी तरह डूब गए।

वहीं अलकनंदा के तेज प्रवाह ने भागीरथी को रोक दिया जिससे इसका जल स्तर भी बढ़ गया। अलकनंदा, भागीरथी व गंगा के स्नान घाटों के डूबने के बाद भ तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोग नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच शनि अमावस्या पर तर्पण का कार्य कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular