29.8 C
Dehradun
Saturday, July 5, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तरकाशीट्रक खाई में गिरा : दो लोगों की मौत, 4 घायल, लगभग...

ट्रक खाई में गिरा : दो लोगों की मौत, 4 घायल, लगभग 5 लोग लापता

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक के खाई में गिर गया। वाहन में लगभग 11 लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में घायल चार लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग लापता है।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। खाई से एक शव निकाला जा चुका है। जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दब है। जिससे निकाला जा रहा। डामटा पुलिस मौके पर हैं। बडकोट एसडीआरएफ एवं नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया है। अन्य लोग लापता हैं। खोज एवं बचाव कार्य जारी है।
यमुनोत्री हाईवे के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है। जबकि एक शव गाड़ी के नीचे दबा है। वहीं चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य लापता लोगों की ढूंढ खोज की जा रही है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!