19.8 C
Dehradun
Saturday, December 20, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप, सोए हुए सिस्टम की घोर लापरवाही को...

उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप, सोए हुए सिस्टम की घोर लापरवाही को देख मुख्यमंत्री धामी खुद मैदान में उतरे

उत्तराखंड में इन दिनों डेंगू का प्रकोप अपने चरम पर है। सोए हुए सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही के चलते अब सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मैदान में उतरे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पाण्डेय को निर्देश दिये कि शीघ्र सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता का विषेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!