23.3 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तरकाशीUttarkashi: मणिकर्णिका में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम...

Uttarkashi: मणिकर्णिका में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला…मासूम बच्ची आवाज लगाती रही मम्मी-मम्मी

उत्तरकाशी के मणिकर्णिका में रील बनाते वक्त एक महिला भागीरथी नदी में बह गई। हादसे के वक्त महिला की मासूम बच्ची ‘मम्मी-मम्मी… चिल्लाती रही। महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

मणिकर्णिका घाट पर एक महिला नदी में डूब गई। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की विशेषता (35) गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट पर गई थी, किसी वजह से वह नदी में डूबने लगी।

इसे वहां पर मौजूद लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व क्यूआरटी ने नदी व जोशियाड़ा बैराज की झील में बोट उतार कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। महिला ने अपनी बेटी के पास मोबाइल देकर वीडियो बनाने को कहा था। बच्ची वीडियो बना ही रही थी कि इतनी देर में हादसा हो गया। अपनी आंखों के सामने मां को बहता देख बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!