Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Election: जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद के चुनाव सम्पन्न, जानें...

Uttarakhand Election: जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख पद के चुनाव सम्पन्न, जानें कौन रहे विजयी

जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इसके बाद अब मतगणना शुरू हो गई है।  प्रदेश की 12 जिला पंचायतों को बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे। इनमें से छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बाकी पांच में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

किस जिले में कौन अध्यक्ष

  • टिहरी इशिता सजवाण भाजपा
  • यूएस नगर अजय मौर्य भाजपा
  • चंपावत आनंद सिंह अधिकारी भाजपा
  • पिथौरागढ़ जितेंद्र प्रसाद भाजपा
  • उत्तरकाशी रमेश चौहान भाजपा
  • चमोली दौलत सिंह बिष्ट भाजपा
  • अल्मोड़ा हेमा गैड़ा भाजपा
  • रुद्रप्रयाग पूनम कठैत भाजपा
  • पौड़ी रचना बुटोला भाजपा
  • बागेश्वर शोभा आर्या भाजपा
  • देहरादून सुखविंदर कौर कांग्रेस
(नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आना शेष हैं, जबकि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं।)

रुद्रप्रयाग में पूनम कटैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग में भाजपा की पूनम कटैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। वहीं, उखीमठ में कांग्रेस के पंकज शुक्ला और विनीता चमोली बने ब्लॉक प्रमुख।

पौड़ी  में ये बने ब्लॉक प्रमुख

  • ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बनी बीना राणा
  • ब्लॉक प्रमुख जहरीखाल बने रणवीर सजवाण
  • ब्लॉक प्रमुख दुगड़डा बने सूरज सिंह
  • ब्लॉक प्रमुखों नैनीडांडा बने प्रकीण नेगी

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

डोईवाला में कांग्रेस की ज्योति बनी प्रमुख।

चमोली में भाजपा के दौलत सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष।

चमोली में ये बने ब्लॉक प्रमुख

  • दशौली से विनीता देवी बीजेपी
  • नन्दानगर से हेमा देवी बीजेपी
  • पोखरी से राजी देवी कांग्रेस
  • ज्योतिर्मठ से अनूप नेगी कांग्रेस।

टिहरी से आये अब तक यह परिणाम

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए आज संपन्न हुए मतदान के पश्चात मतगणना कार्य आब्जर्वर उमेश नारायण पांडे और जिला निर्वाचन अधिकारी (प) नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मतगणना के दौरान उपाध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी उपस्थित रहे।

मान सिंह – 26 मत (कांग्रेस)
हुकुम सिंह – 15 मत (बीजेपी)
अवैध मत – 4 मत

मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई। विजय प्रत्याशी को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, भगवत पाटनी और राजनैतिक दलों से मन सिंह रौतेला और हुकुम सिंह उपस्थित रहे।

जौनपुर:- भाजपा की बागी सीता पंवार बनी ब्लॉक प्रमुख।

विकास खंड देवप्रयाग से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विनोद बिष्ट बने ब्लॉक प्रमुख।

भाजपा की दीक्षा राणा बनी नरेंद्रनगर की ब्लॉक प्रमुख।

प्रतापनगर : भाजपा की मनीषा पंवार बनी प्रतापनगर की ब्लॉक प्रमुख।

भिलंगना : राजीव कंडारी बने भिलंगना के प्रमुख।

कीर्तिनगर : भाजपा की अचला खंडेलवाल बनी कीर्तिनगर की ब्लॉक प्रमुख।

चमोली में सबसे पहले देवर खडोरा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश सिंह पंवार और कोठा वार्ड गैरसैण के सदस्य सुरेश कुमार अपना वोट डालने पहुंचे। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मतदान तीन बजे तक होगा। मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली के तहत होगा, जिसमें सभी प्रत्याशियों के लिए प्राथमिकता पर वोट किया जाता है। शीर्ष प्राथमिकता वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा।

टिहरी में इशिता सजवाण, ऊधमसिंह नगर में अजय मौर्य, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद और उत्तरकाशी में रमेश चौहान के सामने कोई प्रत्याशी न होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। हालांकि ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा।

खबर अपडेट की जा रही है इस लिंक पर परिणाम जानने के लिए बने रहें…….

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular