Homeहमारा उत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, पुलिस ने झांसी से पकड़ा,...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, पुलिस ने झांसी से पकड़ा, जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी उनके पति गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है।

मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था।

यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं।

साहू की तलाश में कई दिनों तक उसके दर्जनों ठिकानों पर एसआईटी ने दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच खबरें आई कि वह नेपाल भाग चुका है। इसके बाद पुलिस ने नेपाल की एजेंसियों से भी संपर्क साधे। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साहू को यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular