देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
शुक्रवार को एक कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग छह-सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं।

