11.3 C
Dehradun
Tuesday, April 30, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीवन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट...

वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर रेंजर आरती मैठाणी सहित 10 को किया सम्मानित

गोपेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत सरोवर अभियान के तहत केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा गोपेश्वर रेंज के अन्तर्गत पंचायत/तालुका कुजौं-मैकोट (मोर वासा तोक) में तैयार किये गये 35 मी0 लम्बे अमृत सरोवर का उद्घाटन मुख्य अतिथि, शहीद मलक सिंह नेगी के भाई राम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर निशान्त वर्मा मुख्य वन संरक्षक/निदेशक, नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर इन्द्र सिंह नेगी, प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, श्रीमती आरती मैठाणी वन क्षेत्राधिकारी, गोपेश्वर रेंज, दिवलर सिंह भण्डारी ग्राम प्रधान कृुजों, श्रीमती सुमन देवी वन पंचायत सरपंच, रूद्र सिंह भण्डारी अध्यक्ष जैव विविधता समिति, प्रताप सिंह नेगी पूर्व सैनिक, वन विभाग के विभिन्न अधिकारी/कर्मचारीगण, स्थानीय जनता आदि उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में वृत्त, नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर वृत्त के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न अधिकारी/कर्मचारियों/स्वयंसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निशान्त वर्मा, मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, उत्तराखण्ड़/निदेशक नन्दादेवी बायोस्फियर बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर द्वारा की गई तथा इन्द्र सिंह नेगी, प्रभागीय वनाधिकारी, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मुख्य वन संरक्षक निशान्त वर्मा द्वारा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव सुरक्षा, वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारियों/स्वयंसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया।

जिनको पुरस्कृत किया गया उनमें वन क्षेत्राधिकारी, गोपेश्वर रेंज श्रीमती आरती मैठाणी को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबन्धन के क्षेत्र में, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश भट्ट को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में, प्रवक्ता धन सिंह घरिया को स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु, वन आरक्षी सन्तोष सिंह रावत को वृक्षारोपण कार्यों में विशेष योगदान हेतु एवं दैनिक श्रमिक जय प्रकाश किमोठी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में तथा राजेन्द्र सिंह रावत, विजेन्द्र कठैत, सुनीलनाथन बिष्ट, प्रेमपाल सिंह को वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में विशेष योगदान देने के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!