11.3 C
Dehradun
Sunday, May 5, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में पुलिस भर्ती: इंतजार खत्म, सिपाहियों के 1521 पदों पर होगी...

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती: इंतजार खत्म, सिपाहियों के 1521 पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म हो रहा है। राज्य में जल्द ही सिपाहियों के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में बेरोजगार युवा काफी लंबे समय से पुलिस महकमे में भर्ती का इंतजार कर रहे थे। पिछले बीते छह साल में पुलिस विभाग में सिपाहियों की नई भर्तियां नहीं हुई थीं। पिछले दिनों बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर उम्र बढ़ाओ अभियान नाम देकर सेल्फी अभियान भी चलाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में कांस्टेबल संवर्ग के अंतर्गत सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785 पद, पीएसी आईआरबी के 291 और फायरमैन के 291 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 133 पद अनुमन्य करते हुए कुल 445 पदों पर भर्ती होगी। कुल मिलाकर 1521 सिपाहियों की भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!