11.3 C
Dehradun
Monday, April 29, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी पर पवेलियन ग्राउंड में “एक दौड़...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी पर पवेलियन ग्राउंड में “एक दौड़ देश के नाम“ का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।     

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश होने पर पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “एक दौड़ देश के नाम“ का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक खजान दास एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!