Home हमारा उत्तराखण्ड टिहरी तो पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै हो सकते हैं भाजपा में शामिल,...

तो पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै हो सकते हैं भाजपा में शामिल, चर्चाएं हुई तेज

0
926
तो पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै हो सकते हैं भाजपा में शामिल, चर्चाएं हुई तेज

उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व को राज्य में अब तक विपक्ष की भूमिका निभा रहे कद्दावर नेताओ को पार्टी में शामिल कराए जाने की योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

माना जा रहा है कि इसी कड़ी के तहत उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै को भाजपा में शामिल कराए जाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने पूर्व मंत्री धनै के रायवाला स्थित आवास पर मुलाकात कर उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को बल मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने पूर्व मंत्री धनै के रायवाला स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो वायरल होते ही सत्ता के गलियारों में पूर्व मंत्री दिनश धनै के भाजपा में शामिल होने की अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि सूत्रों की मानें तो जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की मौजूदगी में पूर्व मंत्री दिनेश धनै की मीटिंग हो सकती है, जिसमें वार्ता के बाद नतीजा सामने आने की उम्मीद की जा रही है। भाजपा 2024 के चुनाव को देखते हुए इस मुहिम में जुटी हुई है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो धनै के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कहा कि राजनीति में सारी संभावनाएं बनी रहती हैं। बता दें कि दिनेश धनै विधानसभा में पहली बार 2012 में चुन कर आए और हरीश रावत सरकार में पर्यटन मंत्री रहे। इस बार वह विधानसभा चुनाव में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय से हार गए थे। इस चुनाव से पूर्व श्री धनै द्वारा उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का गठन किया गया था। वर्तमान में वह अपनी इस पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के काम में जुटे हुए हैं।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!