उत्तरकाशी। बीती बुद्धवार रात्रि से यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के चलते ओजरी डबरकोट के पास यमुनोत्री राजमार्ग भूस्खलन होने से बंद हो गया था, जिसे अब राजमार्ग द्वारा खोल दिया गया है। भारी बारिश के कारण यह राजमार्ग देर रात्रि से कई जगहों पर बंद था।
राजमार्ग खोलने के बाद अभी भी कुथनौर के पास राजमार्ग पर आवागमन खतरे से खाली नहीं है। बता दें कि जिले की यमुनोत्री घाटी में बीते बुधवार पूरी रात्रि से भारी वर्षा के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।