19.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023
Homeचारधाम यात्रायमुनोत्री धामचारधाम यात्रा: अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर खुले यमुनोत्री धाम के...

चारधाम यात्रा: अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर आज यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए गए। इस अवसर पर धाम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा-अर्चना करवाई गई। प्रधानमंत्री द्वारा एक हजार एक सौ एक रुपये मंदिर समिति के खाते में भिजवाए गए हैं।

अब घर बैठे चारधाम के आनलाइन दर्शन, कर सकेंगे ऑडियो के माध्यम से पूजा-अर्चना

यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक गई।

जानकारी के मुताबिक आज अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल हुए।

—————————–

शुक्रवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। इस बार कपाट खुलने के अवसर पर सिर्फ पुजारी, तीर्थ पुरोहित ही धाम में मौजूद रहेंगे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया जाएगा। मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक जाएगी। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग ही शामिल होंगे और इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!