19.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023
Homeहमारा उत्तराखण्डपूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के बयान का वीडियो हुआ वायरल, कोरोना वायरस भी...

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र के बयान का वीडियो हुआ वायरल, कोरोना वायरस भी प्राणी है

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहे। पूर्व सीएम का इस बयान से जुड़ा वीडियो भी फेसबुक, व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि कोरोना वायरस प्राणी है, उसे भी जीने का अधिकार है।

भले ही उनका तात्पर्य इस बयान को लेकर कोरोना वायरस के लगातार बदलते स्वरूप को लेकर था, लेकिन यह बयान जहां लोगों में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं त्रिवेन्द्र समर्थक इसे कोराना से बचाव के लिए जारी संदेश के रूप में प्रचारित करते हुए बता रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं इलाज कराकर दिल्ली से लौट रहा था। मैंने एक दार्शनिक बात कही थी। वह वायरस भी एक प्राणी है। हम भी एक प्राणी हैं। हम अपने को ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं। हम ही सबसे ज्यादा बुद्धिमान हैं। लेकिन वह प्राणी भी जीना चाहता है। उसको भी जीने का अधिकार है।

हम उसके पीछे लगे हैं। वह अपना रूप बदल रहा है। वह बहुरुपिया हो गया। इसलिए हमको इस वायरस से दूरी बनाकर चलना पड़ेगा। तू भी चलता रहा, हम भी चल रहे हैं। लेकिन हमारी चाल तेज होनी चाहिए। हम तेजी से आगे बढ़ें, ताकि वह पीछे छूट जाए। हमको उस और भी सोचने की जरूरत है, क्योंकि वह भी जीवन है।

आप भी सुने वीडियो

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!